हल्द्वानी: फेंसिंग प्रतियोगिता: कमिश्नर दीपक रावत ने किया गौलापार स्टेडियम का निरीक्षण

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित फेंसिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।

आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में उन्होंने निदेशक खेल को स्टेडियम में लगे सभी उपकरणों का ए॰एम॰सी (Annual Maintenance Contract) कराने के निर्देश को दिए। साथ ही, इंडोर स्टेडियम में ए॰सी के तापमान की निगरानी हेतु टेम्परेचर मॉनिटरिंग डिवाइस लगाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम के उपकरणों के दीर्घकालीन रखरखाव हेतु शासन से अनुरोध किया गया है कि इसके लिए सरकार अथवा पेशेवर संस्थानों को अधिकृत किया जाए, ताकि उपकरणों का सही और समयबद्ध रखरखाव हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुलिस के जाल में फंसा शातिर, 2 साल से इस कांड के बाद था फरार

गौरतलब है कि अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता 8 सितम्बर से 12 सितम्बर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के 26 राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 2 अप्रैल यानी कल इन जगहों पर बंटेगी गैस, देखिए अपने क्षेत्र का नाम

निरीक्षण के अवसर पर फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता, उपनिदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित खिलाड़ी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।