हल्द्वानी: डीपीएस की दिव्यांशी इंस्पायर मानक अवार्ड 2024-25 के लिए चयनित

खबर शेयर करें

Haldwani News: दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 की मेधावी छात्रा दिव्यांशी बिष्ट को इंस्पायर मानक अवार्ड 2024-25 के लिए चयनित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिश्रम और रचनात्मकता का प्रमाण है, बल्कि विज्ञान के प्रति उनके जुनून को भी दर्शाती है।

दिव्यांशी ने “पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड (KOH) के माध्यम से कार्बन कैप्चर” पर एक नवाचार प्रस्तुत किया है, जिसने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए योग्य बनाया। उनका यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला है।

डीपीएस हल्द्वानी के लिए यह गर्व का क्षण है, और पूरे विद्यालय परिवार ने दिव्यांशी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे इस प्रतिष्ठित मंच पर अपने नवाचार से सभी को प्रेरित करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: इंडेन गैस मैनेजर की संदिग्ध मौत, गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।