हल्द्वानीः बिगड़ती कानून व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन

खबर शेयर करें

Haldwani News: भाजपा सरकार के शासनकाल में कानून व्यवस्था और नैतिकता की स्थिति लगातार गिरती जा रही है। हाल ही में रानीखेत विधायक के भाई का अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाना और सरकार के कबीना मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ विशेष सतर्कता न्यायाधीश द्वारा जांच के आदेश से भाजपा की वास्तविकता जनता के सामने आ गई है। ये घटनाएँ स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि भाजपा के शासन में न केवल भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, बल्कि सत्ता में बैठे लोग खुद भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। यह घटनाएं प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए अत्यधिक चिंता का विषय हैं। आज जिला-महानगर कांग्रेस ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ता भ्रष्टाचार ही भाजपा का असली चेहरा है। भाजपा हमेशा अपने नेताओं की ईमानदारी और कानून के प्रति सम्मान की बातें करती रही है, लेकिन इन हालिया घटनाओं ने पार्टी की पोल खोल दी है। भाजपा के रानीखेत विधायक के भाई का अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जाना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा से जुड़े लोग खुद को कानून से ऊपर समझ रहे हैं। कबीना मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जांच के आदेश से यह सिद्ध होता है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं पर भी भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के गंभीर आरोप हैं।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि बीते कुछ महीनों में अपराध दर में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे जनता के जीवन पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने में असमर्थ साबित हो रहे हैं वही भ्रष्टाचार प्रदेश में इस हद तक फैल चुका है कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ जनता तक पहुंचना कठिन हो गया है।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन के दौरान कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। हालिया घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा शासन में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को खुली छूट दी जा रही है, जबकि आम जनता असुरक्षित और हताश महसूस कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस? 4 FIR दर्ज, QRT की ताबड़तोड़ कार्रवाई

इस दौरान हेमन्त बगडवाल, प्रकाश पांडे, राजेन्द्र बिष्ट (रज्जी), योगेश जोशी, सौरभ भट्ट, राजू बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, नीमा भट्ट, शोभा बिष्ट, मीमांशा आर्य, कमला तिवारी, मंजू बिष्ट, जाकिर हुसैन, राजू सुयाल, त्रिलोक बनोली, कृष्ण कुमार परगाई, कुंदन नेगी, गोविंद बगडवाल, कमलेश पांडे, राजा रवि पांडे, एडवोकेट धर्मवीर, प्रकाश पाठक, अमित रावत, तस्कीन अहमद, अरशद अली, मनोज श्रीवास्तव, शहंशाह, जगदीश भारती, गोविंद सिंह बिष्ट, अशोक जोशी, कमल मेहता, अरबाज खान, साद अली, गणेश टम्टा, लाल सिंह पवार, संजय जोशी, जीवन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।