हल्द्वानी: कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश का जनसंपर्क जारी, यहां किया युवाओं से संवाद…

HALDWANI NEWS: हल्द्वानी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश का जनसंपर्क लगातार जारी है। आज सुमित हृदयेश ने काठगोदाम, रामपुर रोड में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कांग्रेस के विकास कार्यों को गिनाया।
इसके बाद वह रामपुर रोड विष्णुपुरी गली में जनसंपर्क करने पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा सरकार से त्रस्त जनता के हाल लोगों को बतायें। इसके बाद वह अग्रसेन भवन के पास कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दिग्विजय चौहान के नेतृत्व में युवाओं संग संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि युवा अब घर-घर जाकर कांग्रेस की घोषणाओं से लोगों को अवगत कराये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आ रही है। भाजपा के तानाशाही शासन से जनता परेशान है।

इस मौके पर पूर्व प्रधान महेश राणा, पूर्व छात्र संघ सचिव योगेंद्र बिष्ट, पूर्व पार्षद मोहन बिष्टए,पूर्व प्रधान नवीन पांडे, रोहित मालीवाल, विजय सिंह, सोनी बिष्ट, तुलसी बिष्ट, पूजा चंद, मनीष गोनी, राजू रावत, महेश भंडारी, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।