Haldwani Breaking: कालाढूंगी में दिल्ली के पर्यटकों टेंपो ट्रैवलर पलटा, नौ लोग घायल

खबर शेयर करें

Kaladhungi Accident: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। विगत दिवस एक हादसे में महिला की मौत हुई थी। आज फिर कालाढूंगी मार्ग पर पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। सभी पर्यटक दिल्ली के निवासी बताये जा रहे है। हादसे में कई पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार को दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। नैनीताल- कालाढूंगी मोटर मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टेंपो ट्रैवलर में दिल्ली के 16 पर्यटक सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने नौ घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। यहा उपचार के बाद पर्यटकों को हल्द्वानी रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।