हल्द्वानीः मंगलपड़ाव में बिरयानी की दुकान में लगी आग, सब्जे का ठेला भी हुआ राख

खबर शेयर करें

 Haldwani News: मंगलपड़ाव स्थित ईदगाह रोड के पास एक बिरयानी की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने बगल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। उधर आग की चपेट में आने से सब्जी लदा एक ठेला भी जल गया। मंगलपड़ाव के सब्जी विक्रेताओं ने बाल्टियों से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। वरना आग कई दुकानों में फैल सकती थी।

जानकारी के अनुसार मंगलपड़ाव क्षेत्र में मंडी के पास ईदगाह रोड पर जुबैर नामक व्यक्ति की उत्तराखंड बिरयानी के नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर सिलिंडर से गैस लीकेज होने की वजह से दुकान में आग लग गई। आग फैली तो उसने बगल में स्थित फारूख ट्रेडर्स की डिस्पोजल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद पास में खड़े सब्जी के ठेले में भी आग लग गई। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दुकान में आग बढ़ती देख सब्जी मंडी से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।