हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- शादी में मिलेंगे दो सिलेंडर, पढ़ लीजिए खबर

खबर शेयर करें

Haldwani News:जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी के सप्लाई में आई कठिनाइयों के कारण व्यावसायिक एलपीजी हेतु एसओपी निर्धारित की गई है जिसके अंतर्गत विवाह समारोह हेतु अधिकतम दो व्यवसायिक सिलेंडर निर्धारित किए गए हैं शासन के उक्त आदेश के क्रम में, आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि विवाह समारोह के लिए सिलेंडरों के आवंटन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने व दस्तावेजों का परीक्षण कर अस्थाई गैस कनेक्शन की संस्कृति करने के लिए जनपद नैनीताल के अंतर्गत तहसील स्तर पर अधिकारियों को नामित किया गया है।
जिसके क्रम में तहसील नैनीताल हेतु नामित अधिकारी उप जिला अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नैनीताल।


इसी प्रकार तहसील हल्द्वानी हेतु उप जिला अधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हल्द्वानी, रामनगर क्षेत्र हेतु उप जिला अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक रामनगर, तहसील कालाढूंगी हेतु उप जिलाधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कालाढूंगी, तहसील लालकुआं क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी व पूर्ति निरीक्षक लालकुआं, तहसील धारी हेतु उप जिला अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक धारी, तहसील खन्स्यू हेतु उप जिलाधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक ओखलकांडा, तहसील श्रीकैंची धाम हेतु उप जिलाअधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा के साथ ही तहसील बेतालघाट हेतु उप जिलाधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए नामित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सिलेंडर प्राप्त करने हेतु आवेदक से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका भली भांति परीक्षण व जांच के उपरांत अस्थाई गैस कनेक्शन हेतु संस्तुति करते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।