हल्द्वानीः(बड़ी खबर)- 300 नशीले इंजेक्शन के साथ बनभूलपुरा का शकील गिरफ्तार

खबर शेयर करें

नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत नैनीताल पुलिस लगातार अवैध नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। लालकुआं पुलिस ने एक आरोपी को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुभाषनगर बैरियर, लालकुआं के पास से मौ. रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी उजालानगर बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 150 Avil इंजेक्शन एवं 150 Buprenorphine Injection IP सहित कुल 300 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 38/26 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर: सलौंज इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव की धूम, छात्रों की प्रतिभा को मिला मंच

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने नशीले इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक आरोपी से खरीदकर लाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए संबंधित सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर: सलौंज इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव की धूम, छात्रों की प्रतिभा को मिला मंच

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उनि शंकर नयाल, कांस्टेबल गणेश गिरी, कुवेर राणा, संतोष विष्ट (एसओजी) तथा भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी) शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।