हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-हल्दूचौड़ में सनसनी, फंदे पर लटकते मिले व्यापारी दंपत्ति

खबर शेयर करें

लालकुआं। हल्दूचौड़ के मुख्य बाजार क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय व्यापारी दंपत्ति के शव उनके ही भवन के ग्राउंड फ्लोर में बने अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कराकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 72 वर्षीय व्यापारी रमेश दुम्का और उनकी पत्नी 60 वर्षीय कमला दुम्का के शव सुबह परिजनों द्वारा गोदाम के कमरे खोले जाने पर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के कुंडे से लटके मिले। मौके पर हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सूत्रों के मुताबिक रमेश दुम्का बीते कुछ समय से व्यापारिक नुकसान और बेटे की आर्थिक देनदारियों के कारण तनाव में थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और घटना की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Congratulations पहाड़ प्रभात: संघर्ष से सफलता तक पांच साल का सफर

इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले दंपत्ति के घर संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।