हल्द्वानी: (बड़ी खबर) – कृपया यात्री पढ़ लीजिए ये खबर, यहां मलबा आने से सड़क हुई बंद

खबर शेयर करें

Haldwani News: पहाड़ों में लगातार वर्षा होने से कई जगह सड़क बंद हुई है। अगर आप पहाड़ों की ओर निकल रहे हैं तो यह ख़बर जरूर पढ़ ले। नैनीताल भवाली मार्ग पाइल्स के पास मलबा आने से बंद हो गया है। जिसके बाद दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई फिलहाल मार्ग बंद हो चुका है। यह जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

नैनीताल जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण आज नैनीताल-भवाली मार्ग नीचे धंस गया। पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा स्थानीय पुलिस को तत्काल मार्ग बंद कर सुरक्षा प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नैनीताल पुलिस द्वारा नैनीताल-भवाली मार्ग पूर्ण रूप से बंद किया गया है। नैनीताल से भवाली या इसके विपरित यात्रा करने वाले सभी वाहनों का आवागमन ज्योलिकोट नंबर-1 बैंड से रहेगा। सम्मानित जनता से अपील है कि यदि आप नैनीताल-भवाली मार्ग से यात्रा करने जा रहे हैं तो सुरक्षा के दृष्टिगत कृपया ज्योलिकोट मार्ग से ही आवागमन करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।