हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट के नाम पर बड़ा खेल, टीम बेचकर लाखों का चूना

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित क्रिकेट मैचों को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट टीम बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि क्रिकेट मैच का आयोजक विकास ढाका ही इस पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य सूत्रधार था, जो आयोजन की आड़ में लोगों से मोटी रकम वसूल रहा था। आरोप है कि पूर्व विधायक नारायण पाल सहित उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्यों के लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई।

बताया गया कि 3 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में क्रिकेट मैच आयोजित होने थे, जिसके लिए आयोजक ने टीम और सहभागिता दिलाने के नाम पर धनराशि ली। जब आयोजन को लेकर संदेह गहराया और शिकायतें सामने आईं, तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-सीएम धामी का हल्द्वानी भ्रमण कल, देखिए पूरा कार्यक्रम

पुलिस टीम ने आयोजक विकास ढाका को एक होटल से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और ठगी की कुल रकम के साथ-साथ इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।