हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-शीतलहर के चलते हल्द्वानी में इस दिन से बंद रहेंगे निजी स्कूल…

खबर शेयर करें

Haldwani News: शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक दौरान स्कूलो को बंद करने का निर्णय लिया है। एक बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शीतलहर व अत्यधिक ठंड होने की वजह से 31 दिसंबर 2022 से 10 जनवरी 2023 तक हल्द्वानी के सभी निजी स्कूलों में अवकाश घोषित करने एवं 11 जनवरी 2023 से विद्यालयों को विधिवत खोलने पर निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर पीएसए के संरक्षक डॉ. प्रवींद्र रौतेला अध्यक्ष कैलाश भगत महासचिव मणि पुष्पक जोशी, सचिव सौरभ पाठक तथा दयासागर बिष्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।