हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-सीएम धामी कल हल्द्वानी में, रामपुर रोड से आने-जाने वालों के लिए जरूरी खबर

खबर शेयर करें

Haldwani News: मुख्यमंत्री उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यातायात/ डाइवर्जन प्लान, यह डाइवर्जन प्लान दिनांक 04.02.2026 को समय 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

भारी माल वाहनों हेतु डाइवर्जन प्लान
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से TP नगर क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️TP नगर क्षेत्र से रुद्रपुर/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन सतवाल पेट्रोल पंप से मुक्त विश्वविद्यालय होते हुए तीनपानी से अपने गंतव्य को जाएंगे।

रोडवेज बसों हेतु डाइवर्जन प्लान
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी आने वाली समस्त प्रकार की रोडवेज बसें गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी होते हुए मंडी से रोडवेज स्टेशन को आएंगी।

सिडकुल/प्राइवेट बसों हेतु डाइवर्जन प्लान
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से आने वाली सिडकुल/प्राइवेट बसें जिन्हें काठगोदाम क्षेत्र की ओर जाना है,गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगी।
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से आने वाली सिडकुल/ प्राइवेट बसें जिनको मुखानी/लालढांठ क्षेत्र की ओर जाना है, पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर RTO रोड होते हुए मुखानी/लालढांठ क्षेत्र की ओर आ सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हाउस आफ हिमालयाज बिक्री का आंकड़ा 3.7 करोड़ के पार पहुंचा, पीएम मोदी ने की थी लांचिंग

छोटे वाहनों हेतु डाइवर्जन प्लान
◼️रामपुर रोड से आने वाले एवं मुखानी/लालढांठ क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर RTO रोड होते हुए मुखानी/लालढांठ तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व जिन छोटे वाहनों को शहर हल्द्वानी की ओर आना है वे तीनपानी से मंडी होते हुए शहर की ओर आ सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-सीएम धामी का हल्द्वानी भ्रमण कल, देखिए पूरा कार्यक्रम

◼️पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले एवं मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारिमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व शेष अन्य वाहन कॉल्टेक्स तिराहा से डायवर्ट होकर पंचक्की तिराहा से चंबल पुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ VIP कार्यक्रम के दौरान VIP रूट पर जीरो जोन की कार्यवाही की जाएगी। VIP रूट मै पड़ने वाले विभिन्न काटो से किसी भी प्रकार का वाहन मुख्य मार्ग मै प्रवेश नहीं करेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।