हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-बरेली रोड पर भाई ने की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी के बरेली रोड क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आर्थिक तंगी और छोटे भाई की बीमारी से परेशान बड़े भाई ने गुस्से में आकर शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। घटना के महज चार घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना 03 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड स्थित एक मकान में हुई। बताया गया कि आरोपी संदीप जायसवाल का अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान सोनू को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर मात्र चार घंटे के भीतर आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .32 बोर का रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस तथा हत्या में प्रयुक्त लोटा बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से जमानत पर चल रहा था। उसके छोटे भाई की तबीयत लंबे समय से खराब थी और इलाज के लिए पैसे की कमी थी। इसी मानसिक तनाव में उसने शराब पी और गुस्से में आकर मारपीट कर दी, जिससे भाई की जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सीएम धामी ने जाना घायलों का हाल

बरामद अवैध हथियार के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।