हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद प्रशासन अलर्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। Haldwani के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में Supreme Court of India में हुई सुनवाई के बाद जिला प्रशासन ने आदेशों के अनुपालन की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में भारतीय रेलवे, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास विभाग सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी Lalit Mohan Rayal ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के समयबद्ध पालन पर जोर दिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से प्रकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी ली।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जैसे ही न्यायालय के आदेश की प्रति प्राप्त हो, सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित अवधि में सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय एवं शासन से प्राप्त निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर: सलौंज इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव की धूम, छात्रों की प्रतिभा को मिला मंच

बैठक में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, नगर निगम आयुक्त परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, तहसीलदार कुलदीप पांडे तथा रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।