हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- अमित का हत्यारा निकला नजदीकी रिश्तेदार, इस बात को लेकर था नाराज…

खबर शेयर करें

Haldwani News: विगत दिवस रामपुर रोड स्थित कत्था फैक्ट्री के पास खाने के ठेले पर बैठे युवक पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। आज पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा आज हल्द्वानी पुलिस ने किया है।

बता दे कि रामपुर रोड कत्था फैक्ट्री की कॉलोनी निवासी अमित कश्यप उम्र 38 वर्ष अपनी पत्नी, बच्चों और पिता सुमेर और भाई संजय के साथ रहता था। अमित पंचायतघर स्थित एक पेंट कंपनी के डिपो में काम करता था। मूलरूप से यूपी पीलीभीत निवासी सुमेर कत्था फैक्ट्री के बाहर खाने का ठेला लगाते हैं। रविवार शाम पिता सुमेर किसी काम के सिलसिले में मंगलपड़ाव चले गए। उन्होंने अमित को ठेले पर बैठने को कहा। इस दौरान अमित और उसका आठ साल का बेटा ठेले पर था। शाम करीब छह बजे बिजली चली गई। अमित ने अपने बेटे को घर से चार्जिंग वाला बल्ब लेने भेज दिया। तभी अमित की हत्या कर आरोपी फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: इस जिले में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 से कांपी धरती

जिसके बाद पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी थी। हत्याकांड में पुलिस ने अमित के हत्यारोपी अरुण कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप निवासी देवबिंदु बिहार कत्था फैक्ट्री हल्द्वानी को गिरफ्तार किया हैं। इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 26 अक्टूबर 2023 को पिता और उसके भाई की मौत हुई थी। इसी को लेकर वह मौसा को जिम्मेदार मानता था। और अपनी पत्नी का अपने जीजा के घर पर आने पर शक करता था। उसके मन में डर था कि कही उसकी हत्या न कर दे। ऐसे में उसने मंगल पड़ाव से एक पाटल खरीदा और 26 नवंबर को ठेली पर अंधेरे का फायदा उठाकर अमित की हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि वह अमित के पिता सुमेर की हत्या करने आया था लेकिन उस दौरान अमित ठेले पर था उसने उसी की हत्याकर दी। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।