हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-गेठिया के पास दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 2 घायल

खबर शेयर करें

Haldwani News: तल्लीताल क्षेत्र के गेठिया के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तल्लीताल पुलिस को डायल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, SDRF और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

बताया जा रहा है कि वाहन संख्या UP 78 HJ 4936 (वेन्‍यू कार) मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई थी। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीमों ने कार में फंसे चार लोगों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  चैत्र नवरात्रि 2026 आज से शुरू: जानें घटस्थापना मुहूर्त, 9 दिन की पूजा और महत्व

कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के निवासी थे और जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में अतुल दुबे (26 वर्ष) और श्याम (30 वर्ष) घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं, अभिराज (26 वर्ष) और अंकित चौधरी (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद बी.डी. पांडे जिला अस्पताल, नैनीताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 20 को सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, 21 को आयेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।