हल्द्वानी: रेल यात्रा करने से पहले पढ़ ले ये खबर, ये ट्रेनें हुई रद्द

खबर शेयर करें

Lalkaun News: इस भीषण गर्मी में रेल प्रशासन ने रेल यात्री को एक बड़ा झटका दिया है शुक्रवार को हावड़ा से लालकुआं के लिए ट्रेन का संचालन नहीं हो पाया, जिसके चलते शनिवार को लाल कुआं से हावड़ा को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।

रेलवे प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अपरिहार्य कारणों से 17 जून 2022 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस एवं 18 जून 2022 को लालकुआं से हावड़ा को जाने वाली गाड़ी संख्या 12354 लालकुआं -हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया हैl जाहिर है इस ट्रेन के निरस्तीकरण के चलते पश्चिमी बंगाल से आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा जो उत्तराखंड में पर्यटक व्यवसाय के लिए झटके से कम नहीं होगा। बताया जाता है कि बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध के चलते छात्र आंदोलन रहे है। जिसके कारण उपरोक्त ट्रेन का संचालन नहीं हो पाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।