हल्द्वानीः यूसीसी कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विवाह पंजीकरण की जागरूकता

खबर शेयर करें

Haldwani News: शुक्रवार को यूसीसी कार्यक्रम के तहत मोटाहल्दू केन्द्र हैड़ागज्जर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को बताया गया कि जिसका विवाह 27 जनवरी 2010 के बाद हुआ है, उसे मैरिज पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। कार्यक्रम में 2010 के बाद अभी तक के दंपति द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इसके साथ ही सीएससी सेंटर और नगरपालिका में निःशुल्क पंजीकरण करवाया गया। जिसमें ग्राम प्रधान केशवदत्त पंत, बाल विकास सुपरवाइजर पूनम गोस्वामी, त्रिलोक चन्द्र, दिव्यराज सिंह नेगी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री चंपा मेहता, चन्द्रकला, कंचन तिवारी, पार्वती, संगीता, शीला, गीताजंलि, सुनीता नेगी, जानकी नागिला मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।