हल्द्वानी: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई…

खबर शेयर करें

Haldwani News:जवाहर नवोदय विद्यालय नैनीताल के प्राचार्य राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2023-24(कक्षा-6) हेतु 02 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं, जिसकी अन्तिम तिथि 31 जनवरी 2023 तथा चयन परीक्षा तिथि 29 अप्रैल 2023 है।

उन्होंने बताया कि ऑन लाइन आवेदन भरने हेतु शैक्षणिक सत्र 2022-23 में नैनीताल जिले में सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा-5 में पढ़ रहे हैं। सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से प्रत्येक पूर्ण शैक्षणिक सत्र में अध्ययन करके कक्षा-3 व 4 उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए और  01 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच जन्म हुआ हो (दोनों तारीखें शामिल), अर्ह है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।