हल्द्वानी: लॉकडाउन में पल भर में स्कूटी हो गई पार, चोर निकला पीलीकोठी में रहने वाला छात्र

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: मुखानी क्षेत्र से एक युवक की लॉकडाउन के दौरान स्कूूटी चोरी हो गई। युवक ने कई जगह अपनी गाड़ी की तलाश की लेकिन कही नहीं मिली। इसके बाद वह युवक मुखानी थाने पहुंचा जहां उसने अपनी स्कूटी के चोरी होने की तहरीर दी। हरि कंवाल पुत्र जमन सिंह निवासी लालडांट नेे मुखानी थाने पहुंचकर एक तहरीर देते हुए कहा कि उसकी स्कूटी सुबह करीब 11 बजे चोरी हो गई है। ऐसे में लॉकडान के दौरान चोरी की बात से पुलिस अलर्ट हो गई।

थानाध्यक्ष सुशील कुमार के निर्देश पर तुंरत पुलिस स्कूटी की तलाश में जुट गई। तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी कि साथ डहरिया केे पास है। सूचनाा पर पुलिस मौैकेे पर पहुंची तो युवक को पकड़ लिया। उसके पास से स्कूटी संख्या यूके 04 एस-3207 बरामद की। युवक ने अपना नाम तन्मय गुरूरानी पुत्र संजय गुरूरानी निवासी पीली कोठी थाना मुखानी बताया। वह पढ़ाई करता है। उसने पीलीकोठी से चुराई थी। तलाशी में उसके पास सेे एक मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस ने उसे डहरिया कालोनी से स्कूटी व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में उ.नि. नीरज वल्दिया, कांस्टेबल राजेश व नरेंद्र राणा शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।