हल्द्वानी: महिलाओं के उत्थान के लिए चौथी गारंटी जरूरी: संजय कश्यप…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: आज आम आदमी पार्टी ने जीतपुर नेगी में डोर टू डोर प्रचार करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आम आदमी पार्टी की चौथी गारंटी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सर्किल प्रभारी संजय कश्यप ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को 1000 रुपये प्रत्येक माह देने की गारंटी दी है। यदि प्रत्येक माह 1000 रुपये मिल जाए तो माताओं बहन बेटियों के माथे से आर्थिक चिंता दूर हो जाएगी।

कश्यप ने कहा कि आज भी समाज में बेटियों के लिए उच्च शिक्षा को लेकर आर्थिक चिंता जताई जाती है। ऐसे में12वीं पास करने के बाद हर बेटी को यदि 1000 रूपये हर माह मिल जाए तो उसकी आगे की पढ़ाई को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस योोजना से महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ेगा। उन्होंने डोर टू डोर पहुंचकर लोगों को आम आदमी पार्टी की चारों गारंटी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सूरज कुमार, आरती आर्या, कुसुम और नेहा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।