हल्द्वानीः CM धामी ने लगाई अधिकारियों को फटकार, विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियांें को जमकर फटकार लगाई। सीएम ने कहा कि प्रदेश को भष्टाचार मुक्त करना है इसके लिए जो भी शिकायतें लोगांे द्वारा की जाती है, उन पर लगाम लगाना अनिवार्य है। सीएम धामी ने आयुक्त एवं आईजी को सख्त निर्देश दिये है कि जो भी भष्टाचारी होगा, उसे रंगेहाथों पकड़कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक भष्टाचार के सम्बन्ध में टॉल फ्री नम्बर 1064 पर जानकारी दे सकते हैं।आगे पढ़िये…

सीएम ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखण्ड में आने वाले बाहरी असामाजिक तत्वों पर रोक लगाना जरूरी है। इसके लिए पुलिस महकमे के साथ ही वन विभाग व अन्य विभागों को चैकन्ना रहने की आवश्यकता है। इसके लिए संघन चैंकिंग अभियान समय-समय पर चलाये जांए। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कडे़ शब्दों मे संदेश दिया कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित अधिकारियो ंके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजनमानस के साथ ही जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य उठायें तथा लोगों को सकारात्मक रूप से सुनवाई कर समस्या का समाधान करें। कोई भी विभाग अपनी जिम्मेदारी दूसरे विभाग पर ना डाले। आगे पढ़िये…

Ad

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में धीमी गति से कार्य करने पर कडी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने अधिकारियों से कहा कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में विकास कार्यों के प्रोजेक्ट वन विभाग की आपत्तियों के कारण जो प्रोजेक्ट लम्बित है उन्हें सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सरलीकरण के साथ समाधान करें जिससे विकास कार्यों को गति मिल सकेगी। सीएम धामी ने आयुक्त दीपक रावत को निर्देश दिये कि कुमाऊं मंडल में होने वाले विकास कार्यों की मानिटरिंग की जाए कार्यों में कोताही व शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ निलंबन के साथ ही कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाए। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:(दुःखद)-नदी में नहाते समय अल्मोड़ा के दो युवकों की डूबने से मौत

धामी ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि ग्राम स्तर की समस्यायें आम जनमानस की जिला स्तर पर ना आये इसके लिए जिलाधिकारी के साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारी क्षेत्रों मे जाकर लोगों के बीच उनकी परेशानियों से रूबरू हों ताकि क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान मौके किया जा सके। इसके लिए नोडल अधिकारियों के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी रोस्टर बनाकर क्षेत्रों मे कैम्प का आयोजन करें। बैठक में मुख्यमंत्री को जनपद में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति पावर प्रेजेंटेंशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम का येलो और ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन दिन पहाड़ से मैदान तक बारिश व ओलावृष्टि

इस दौरान बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया,मेयर डाण् जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, रामसिंह कैडा, डा. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डाण् अनिल कपूर डब्बू, आयुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आन्नद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार, सीएस जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जोशी समेत अधिकारी मौजूद रहे।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।