हल्द्वानीः नैनीताल लोकसभा सीट से पूर्व दर्जा मंत्री ने ठोंकी दावेदारी, कांग्रेस के अन्य दावेदारों में हलचल…

Haldwani News: लोकसभा चुनाव के लिए सरगरमिया जोरों पर है। लगातार दावेदार सामने आ रहे है। खासकर कांग्रेस पार्टी के दावेदार मैदान में कूदे है। जिससे इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय मैदान में कूदे हैै। जिसके बाद कांग्रेस के अन्य दावेदारों में हलचल मची है। आज बकायदा उपाध्याय ने प्रेसवार्ता कर अपनी शक्ति का अहसास कराते हुए तराई और पहाड़ पर अपनी पकड़ भी गिनाई। ऐसे में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर कांग्रेस के लिए असमजस्य की स्थिति बन सकती है। क्योंकि उनसे पहले तीन दावेदार अपनी दावेदारी जता चुके हैैं। अगला पैरा पढ़े…

नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर दावेदारी करते हुए आज कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें मौका देते है तो वह कांग्रेस को जीत हासिल करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नैनीताल ऊधम सिंह नगर कांग्रेस की परंपरागत सीट है। वह कांग्रेस पार्टी की लगातार 40 वर्षों से सेवाएं करते आये है। उपाध्याय ने अपनी दावेदारी को पुख्ता एवं मजबूत बताते हुए दावा किया कि किसान नेता के रुप में कृषि कानूनों की वापसी की लड़ाई को तराई और भांबर के किसानों को साथ लेकर सड़क से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ी। अगला पैरा पढ़े…
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी होने के नाते सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में उनको उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों का सम्पर्क प्राप्त है। वह कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के दो बार छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे चुके है। ऐसे में पूरे लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व छात्र नेताओं के बीच उनकी गहरी पैठ है। 40 वर्षों में आम आदमी, सरकारी कर्मचारी, इंजीनियर्स संघ, शिक्षक, वकील, मजदूर संघों से संपर्क उनको मजबूत प्रत्याशी बनाते है। यदि राष्ट्रीय नेतृत्व उन पर भरोसा जताते हुए उन्हे कांग्रेस प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित रूप से नैनीताल ऊधम सिंह नगर सीट को कांग्रेस की झोली डालेंगे।अगला पैरा पढ़े…
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलुटिया, विधायक तिलकराज बेहड़ और यशपाल आर्य अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। अब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय से कांग्रेस के अन्य दावेदारों में हलचल मची है। आज जिस तरह से उनके साथ कई पुराने कांग्रेस नेता पहुंचे और तराई और भाबर के कार्यकर्ता एक साथ दिखे, उससे साफ होता है कि उपाध्याय की दावेदारी काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता है उन्हें भी दावेदारी का अधिकारी है। अगला पैरा पढ़े…
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, खजान पांडे, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र खनवाल, पीसीसी सदस्य एनबी गुणवंत, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी भोला दत्त भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री सोहेल सिद्दीकी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगमोहन चिलवाल, पूर्व छात्र अध्यक्ष डॉ. बालम बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष उमेश कबड़वाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगमोहन बगड़वाल, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर गोपाल बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कलौनी, व्यापारी नेता जीवन कार्की, नगर अध्यक्ष नैनीताल अनुपम कबड़वाल, उत्तराखंड किसान कांग्रेस महामंत्री महिपाल सिंह बोरा, व्यापारी नेता आफताब हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष हल्द्वानी कुंदन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष खुर्पाताल मनमोहन कनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गर्मपानी जमुनादत्त कत्यूरा, जिलापंचायत सदस्य अंकित शाह, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुणी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख भीमताल हिमांशु पाण्डे, महामंत्री गोविंद बगड़वाल, जिला महामंत्री भानू पड़लिया, जिला सचिव नवीन आर्या आदि मौजूद रहे।