हल्द्वानीः नैनीताल सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव, आज सीएम योगी और प्रियंका गांधी की रैली

खबर शेयर करें

Haldwani News: लोकसभा चुनाव का प्रचार अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में नैनीताल सीट पर चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। एक ओर जहां आज भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली होगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में प्रियंका गांधी रामनगर में रैली करेंगी। ऐसे में एक ही दिन नैनीताल जिले में दो दिग्गजों की रैली से मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

प्रियंका की गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के रुड़की में होने वाली चुनावी सभाओं को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पूरी शक्ति झोंकने जा रही है। इस बार उत्तराखंड के चुनाव मैदान में राहुल गांधी से पहले प्रियंका को उतारा है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट में चुनावी माहौल को गरमाने के लिए 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा को संबोधित करेंगे। स्टार प्रचारक सीएम योगी व धामी की जनससभा दोपहर 12 बजे से एमबी इंटर कालेज मैदान में आयोजित होगी। इसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।