हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- देर रात हल्द्वानी में सराफा व्यापारी पर बदमाशों ने की फायरिंग, दी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी

खबर शेयर करें

Haldwani Crime News: हल्द्वानी से बड़ी खबर आ रही है। देर रात कुमाऊं ज्वैलर्स के स्वामी के बेटे पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान अचानक हुए हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया। हमले के बाद बदमाश मौेके से फरार हो गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस घर पहुंची तो थोड़ी देर में बदमाश फिर पहुंच गये। इस दौरान पुलिस को देख भागने लगे, पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन बदमाशों का पकड़ में नहीं सकी। पूरी खबर आगे पढ़िये..

राजीव वर्मा पर झोंका फायर

जानकारी के अनुसार बुधवार रात कुमाऊं ज्वैलर्स के स्वामी रामशरण वर्मा के बेटे राजीव वर्मा तिकोनिया के पास स्थित दुकान बंद कर करीब 10 बजे घर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने घर के बाहर कार खड़ी की तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने उन पर फायर झोंक दिया। इस दौरान वह वह बाल-बाल बच गए। कार का शीशा टूट गया। अचानक गोली की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले। राजीव को भीतर ले गए, इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरी खबर आगे पढ़िये..

Ad

व्हाट्सएप कॉल कर बिश्नोई के नाम से धमकी

तभी पुलिस के सामने ही राजीव के मोबाइल पर पहले व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी। थोड़ी ही देर बाद ही एक दोबारा कॉल आई। इस बार कॉल करने वाला दूसरा व्यक्ति था। उसने हमलावर युवक का नाम लेते हुए कहा कि तू उसके पिता को परेशान करता है। बता मामले को कैसे निपटाना है। पूरी खबर आगे पढ़िये..

पुलिस की मौजूदगी में फिर पहुंचे बदमाश

इस दौरान पुलिस अधिकारी और टीम घर पर ही मौजूद थी तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां से गुजरे। राजीव ने उन्हें पहचान लिया और शोर मचाया। राजीव के अनुसार इनमें से दो युवक वही थे जो पहले हमला करने आए थे। पुलिस ने बाइक का पीछा किया, लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। वहीं पुलिस को पीछे आते देख बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाइक को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। व्यापारी के घर पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पूरी खबर आगे पढ़िये..

राजीव के भाई को भी दे चुके है धमकी

बताया जा रहा है कि सराफा कारोबारी राजीव वर्मा से बदमाश पहले भी रंगदारी की मांग कर चुके थे। दो दिन पहले राजीव ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। राजीव के भाई को भी काशीपुर स्थित दुकान में जाकर धमकाने और रंगदारी मांगने की बात सामने आई है।बता दें कि दो दिन पहले ही काशीपुर में तीन व्यापारियों से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 50-50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग के मामला सामने आया है। अब देर रात हल्द्वानी के बड़े सर्राफा कारोबारी पर कुमाऊं ज्वैलर्स के स्वामी रामशरण वर्मा के बेटे पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई है। राजीव के छोटे भाई संजीव वर्मा का कहना है कि आरोपी मनोज अधिकारी ने कुछ दिन पहले उन्हें भी फोन करके कई बार धमकी दी और कभी एक करोड़ तो कभी 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। राजीव ने दो दिन पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।