हल्द्वानीः अंबुजा सीमेंट कंपनी के कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत…

खबर शेयर करें

Haldwani Accident News: सड़के हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे है। देर रात अंबुजा सीमेंट कंपनी के मार्केटिंग कर्मी हल्द्वानी से बाइक से घर के लिए निकला था। इससे पहले कि वह घर पहुंचता रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर युवक की मौत हो गई। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल: साहित्य, संस्कृति और कला का रंगारंग संगम 25 अप्रैल से

पुलिस के अनुसार, शांतिपुरी सतसंग आश्रम पंतनगर निवासी 29 साल के सुदर्शन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह अंबुजा सीमेंट कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। बुधवार को वह कंपनी के काम से हल्द्वानी आया था। देर शाम वह हल्द्वानी से अपने घर को निकला। इससे पहले उसने अपने घर आने की जानकारी मां को फोन पर दी। लेकिन देर रात करीब 9 बजे तक युवक घर नहीं पहुंचा। इसे पर मां को चिंता हुई। उन्होंने सुदर्शन का फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठाया। आगे पढ़िये…

Ad

तभी थोड़ी देर में उनके पास फोन आया। उधर से फोन करने वाले ने अपने पुलिसकर्मी बताया और सुदर्शन के साथ हादसे की जानकारी दी। साथ ही उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर घर में परिचजन चिंचित हो गये। आनन-फानन में परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे लेकिन उससे पहले सुदर्शन की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टक के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।