बधाई भुलाः पहाड़ की संस्कृति का संवार रहे पियूष, पीएम मोदी ने नैनो क्रियेटर अवार्ड से किया सम्मान

Chamoli News: पहाड़ के युवा लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रहे है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर अवार्ड से सम्मानित लोगों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड के पीयूष पुरोहित को भी बेस्ट नैनो क्रिएटर कैटेगरी में सम्मानित किया गया।
चमोली के बमौथ गांव के रहने वाले पीयूष पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर प्रदेश की संस्कृति की वीडियो बना रहा है। पीयूष को सम्मान मिलने पर बमौथ गांव में भी खुशी की लहर है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पीयूष को सम्मानित किया। पीयूष की सफलता पर जनपद में खुशी की लहर है। जिले के पीयूष को नैनो क्रियेटर अवार्ड मिला है। पीयूष सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाते हैं।

पीयूष देहरादून में बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे और चमोली के बमौथ गांव के रहने वाले हैं। पीयूष के पिता नागेंद्र प्रसाद पुरोहित ने बताया कि अपने दोनों बेटों और पत्नी के साथ देहरादून के तुनुवाला में रहते हैं। पीयूष पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर प्रदेश की संस्कृति की वीडियो बना रहा है। इंस्टाग्राम पर कई वीडियो में पीयूष को छह लाख तक व्यूज मिले हैं। पीयूष को सम्मान मिलने पर बमौथ गांव में भी खुशी की लहर है।











