GOVT JOB: भारतीय वायु सेना में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास को सुनहरा मौका…

खबर शेयर करें

Indian Air Force Recruitment 2021: भारतीय वायु सेना ने ग्रुप ए के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Indian Air Force Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in या afcat.cdac.in पर 30 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है।

भारतीय वायु सेना में AFCAT Entry के माध्यम से फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच में 317 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा NCC स्पेशल एंट्री के तहत CDSE रिक्तियों में से 10% सीटों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट, पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Ad Ad

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार फ्लाइंग ब्रांच में भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 20 साल से 24 साल और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में भर्ती के लिए 20 साल से 26 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा फ्लाइंग ब्रांच भर्ती के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैथ्स और फिजिक्स विषयों से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।