Govt Job 2023: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में 30041 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई…

खबर शेयर करें

India Post GDS Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 30041 ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों को भरना है। अभ्यर्थी 24 अगस्त से 26 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र एडिट कर सकेंगे।

 योग्यता– भारत सरकार/राज्य सरकारों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया) में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण सर्टिफिकेट होना चाहिए। भारत में केंद्र शासित प्रदेशों में GDS की सभी अनुमोदित श्रेणियों के लिए एक अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता होगी। उम्मीदवारों को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में कम से कम माध्यमिक मानक तक स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

India Post GDS Recruitment 2023 Notification उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में Rs-100 का भुगतान करना होगा। हालाँकि, निम्नलिखित श्रेणी को सभी महिला/ट्रांस-महिला उम्मीदवारों और सभी एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।  इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इंडिया पोस्ट भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का भी मौका मिलेगा. उम्मीदवार 24 अगस्त से 26 अगस्त तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार व बदलाव कर सकेंगे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट सेवाओं की शुरुआत, हर महीने ओपीडी में मिलेंगे विशेषज्ञ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।