हल्द्वानी: जनादेश का अपमान कर रही कांग्रेस: चंदन बिष्ट

खबर शेयर करें

Haldwani News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी के द्वारा मौन पद यात्रा निकालने को उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता कहा कि उनको चुनाव परिणाम को स्वीकार करना चाहिए। चुनाव परिणामों के प्रति नाराजगी दिखाकर कांग्रेस प्रत्याशी जनादेश का अपमान कर रहे हैं। साथ ही निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों समेत अपने उन चुनाव अभिकर्ताओं का भी अपमान कर रहे हैं जो मतगणना के दिन कांग्रेस प्रत्याशी ने नियुक्त किए थे। चंदन बिष्ट ने कहा अवैध घोषित हुए बैलेट में भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के भी मत शामिल हैं। चंदन बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस के पास हार के बाद यह इकलौता हथकंडा है कभी ईवीएम को दोष देती है कभी बैलेट पेपर को दोष देते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।