Cabinet Secretariat Recruitment 2022: कैबिनेट सचिवालय में फील्ड ऑफिसर की भर्ती, मिलेगी 44 हजार से ज्यादा सैलरी….

खबर शेयर करें

Cabinet Secretariat Recruitment 2022: केंद्र सरकार में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है । कैबिनेट सचिवालय ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर के 38 पदों पर भर्तियां निकाली हैं । इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मार्च 2022 है । उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।

 उम्मीदवार की आयु 21-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए । वहीं अभ्यर्थी को संबंधित भाषा में ग्रैजुएट होना अनिवार्य है । संबंधित विषय में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए । साथ ही स्थानीय भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए. बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा ।

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 44,900 रुपये वेतन दिया जाएगा. इस पद पर भर्ती के लिए 200 अंकों के लिए लिखि परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. यह परीक्षा 4 घंटे की होगी । परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. आवेदन करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड का विकल्प है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए cabsec.gov.in/ पर जाएं और ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदन को पोस्ट बैग नंबर 001, लोधी रोड हेड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003 पर भेजना होगा।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।