Breaking News: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को वोटिंग, बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और कोषागार …

खबर शेयर करें

Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, उद्योग व कारखाने बंद रहेंगे। साथ ही बैंक व कोषागार भी बंद रखे जाएंगे। सचिवालय प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 19 अप्रैल को मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से चुनाव को निष्पक्ष व निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराने को सभी कार्यवाही की जा रही हैं।

प्रदेश के सभी निवासी मतदान में शामिल हों, इसके लिए शासन ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, उद्योग व कारखानों में कार्यरत मजदूरों के लिए अवकाश घोषित किया है। सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में मतदान के दिन सभी अविरल प्रक्रिया वाले संस्थान, शासकीय व अशासकीय कार्यालय, कारखाना अधिनियम के तहत कार्यरत कारीगर, मजबूर व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में कार्यरत मजदूरों के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।