Breaking news: धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, 1.11 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी, 28 प्रस्तावों पर लगी मुहर

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कुल 32 विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें से 28 प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये के बजट आकार को भी मंजूरी दे दी गई।सरकार ने आगामी बजट में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत वृद्धि की है। मंत्रिमंडल ने बजट में आवश्यक संशोधन करने के अधिकार मुख्यमंत्री को प्रदान किए हैं। यह बजट आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रशासनिक और संरचनात्मक फैसले

कैबिनेट ने यूनाइटेड इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड (UIIDB) के ढांचे में 14 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी। पदनाम संशोधन और मानदेय सुधार से जुड़े निर्णय भी लिए गए। राज्य के सभी 11 नगर निगमों में संविदा के आधार पर पर्यावरण अभियंता तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समूह ‘क’ और ‘ख’ कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली 2026 को स्वीकृति दी गई। उपचारित जल के पुनः उपयोग की नीति 2026 तथा विश्व बैंक पोषित “उत्तराखंड दक्ष जलापूर्ति कार्यक्रम” को भी मंजूरी मिली।

शिक्षा और न्यायिक क्षेत्र में पहल

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का दायरा बढ़ाकर 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। ‘स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड पुस्तकालय योजना’ को भी कैबिनेट की स्वीकृति प्राप्त हुई। न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विकासनगर, काशीपुर और नैनीताल में तीन नए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। साथ ही नैनीताल हाईकोर्ट सहित जिला न्यायालयों के लिए 14 कोर्ट मैनेजर पदों का सृजन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर)-सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

कृषि, पोषण और सामाजिक योजनाएं

कैबिनेट ने सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 और मौन पालन नीति 2026 को मंजूरी दी। ‘बाल पालाश’ अभियान के तहत बच्चों के पोषण आहार में नए तत्व जोड़े जाएंगे, जबकि मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में अतिरिक्त पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: लोनिवि में 16 दिन से काम ठप, ठेकेदार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

विधायी और कर संबंधी निर्णय

उत्तराखंड माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक को पुनः विधानसभा में लाने की अनुमति दी गई। जीएसटी अपीलीय अधिकरण की राज्यपीठ देहरादून में यथावत रखते हुए हल्द्वानी में अतिरिक्त पीठ स्थापित करने का निर्णय लिया गया। समान नागरिक संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 और उत्तराखंड जन विश्वास विधेयक 2026 को भी मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सरकार का फोकस संतुलित विकास, प्रशासनिक मजबूती और सामाजिक सुरक्षा पर है। उन्होंने कहा कि 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट राज्य की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने के साथ शिक्षा, पर्यावरण, कृषि और न्यायिक ढांचे को मजबूत करेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।