Breaking: 6 IAS अधिकारियों का बदला कार्यभार, चार सचिवों को नई जिम्मेदारियां

खबर शेयर करें

Uttarakhand News:राज्य सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। इसके साथ ही हाल ही में पदोन्नत चार सचिवों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

  • लालरिन लियाना फैनई: उनसे प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक विभाग का कार्यभार हटा लिया गया है।
  • हरि चंद्र सेमवाल: उनके पास से सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति और महानिदेशक संस्कृति का दायित्व वापस ले लिया गया है।
  • सी. रविशंकर: उनके पास से अपर सचिव नागरिक उड्डयन, वित्त, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग का कार्यभार हटाकर उन्हें केवल सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: इंडेन गैस मैनेजर की संदिग्ध मौत, गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।