BOLLYWOOD NEWS: पवनदीप राजन और अरुणिता का रोमांटिक SONG मंजूर दिल…देखें Video…

खबर शेयर करें

BOLLYWOOD NEWS: इंडियन आइडल 12 में धमाल मचाने के बाद से ही पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं । एक बार फिर अब दोनों अपने फैन्स का दिल जीतने आये है। अपना पहला म्यूजिक वीडियो मंजूर दिल लेकर आये है। इस गाने में दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यह गीत रिलीज हो चुका है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे है। उत्तराखँड के एक छोटे से जिले से निकले पवनदीप राजन ने पूरे देश में धमाल मचाया है। हर दिन उनके फैंस बढ़ते जा रहे है। देखिये वीडियो…

पवनदीप राजन बताते है कि यह गीत सचमुच उनके दिल के काफी करीब है, इसलिए नहीं कि उनका पहला सिंगल है। अरुणिता संग भी पहला युगल गीत है, बल्कि इसलिए कि एक कम्पोजर संगीतकार के रूप में भी यह प्रथम प्रस्तुति है। यह रोमांटिक मेलोडियस गीत है जिसमें हमारी गायिकी के अलावा हमारी लव केमिस्ट्री भी खूब पसंद आयेगी। इस रोमांटिक गीत में भरपूर भावनात्मक लगाव दर्शाना आवश्यक था जो मुश्किल तो था, पर, हमने ईमानदारी से सब बेहतर तरीके से कर डाला।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।