हल्द्वानी: Graphic Era Hill University, हल्द्वानी में रक्तदान शिविर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड एवं Graphic Era Hill University के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर हल्द्वानी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल का संचालन विश्वविद्यालय के कम्युनिटी आउटरीच सेल द्वारा किया गया।

शिविर में Soban Singh Jeena Base Hospital तथा L.T. Balkrishna Devki Joshi Charitable Blood Center की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने सहयोग प्रदान किया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 100 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को दोनों स्वास्थ्य संस्थानों को समर्पित किया गया, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलेगा।

रक्तदान से पूर्व सभी प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया। पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आकाशीय बिजली चमकने और तेज अंधड़ चलने की चेतावनी

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. एम. सी. लोहानी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आकाशीय बिजली चमकने और तेज अंधड़ चलने की चेतावनी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सा टीम एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया।

यह रक्तदान शिविर युवा शक्ति की सकारात्मक सोच और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।