Big News: रोड नहीं तो वोट नहीं, यहां ग्रामीणों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: लोकसभा के चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में अब कई गांवों में मतदान को लेकर बहिष्कार शुरू हो चुका है। उत्तराखंड में लोकसभा का मतदान 19 अप्रैल को होना हैं। लेकिन इससे पहले कर्णप्रयाग के किमोली और पारतोली के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। गांव में सड़क नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर लगाए हैं।
आपको बता दें कि ग्रामीण लंबे समय से गांव में सड़क और कई जगहों पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। ऐसे में उन्होंने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।