Benefits of milk and date palm: बालों और वजन की समस्या से छुटकारा दिलाता है छुहारा, इन विटामिनों से है भूरपूर

खबर शेयर करें

Benefits of milk and date palm: छुहारा खाने से कई फायदें है। अगर आप भी छुहारा खाते है तो जान लेे कि आपके शरीर को कैसे ये फायदा पहुंचाता है। छुहारें की तासीर काफी गर्म होती है जो शरीर को मजबूत बनाए रखता है। यह हमारी सेहत और स्किन दोनों के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप छुहारे का उपयोग दूध के साथ करते है तो यह आपके लिए सोना पर सुहागे वाली बात हो जायेंगी। यह आपके शरीर को स्वथ्य बनाने के साथ-साथ मजबूत भी बनायेगा। दूध और छुहारे का सेवन से आम बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। कई बीमारियों का इलाज दूध और छुहारे के मिश्रण में छिपा हो सकता है।

इन विटमिनों की खान है छुहारा-

सिलेनियम
कैल्शियम
बोरोन
राइबोफ्लेविन
पाइरिडोक्सिन
नियासिन
फोलिक एसिड
विटामिन ए
कॉपर
पोटैशियम
मैग्नीशियम
मैंगनीज
आयरन
फॉस्फोरस

बालों पर करें इस्तेमाल-

सबसे पहले आप 8-10 छुआरों के बीाज निकालकर पानी में अच्छे से उबाल ले। इस पानी में छुहारों को रात भर के लिए रखा रहने दें। इसके बाद इन्हेंछान कर छाना हुए पानी से अपने बालों को धोएं। एक दिन के लिए बालों में कुछ भी न लगाए। एक हफ्ते तक लगातार ऐसा करने से बालों की ग्रोथ बढऩे लगती है। अब आपके बालों में धीरे-धीरे चमक आने लगेगी। बालों का रूखापन और टूटना-झडऩा कम हो जाएगा।

वजन बढ़ाने में सहायक-

अगर आप दूध और छुहारा का एक साथ सेवन करने से आप दुबलेपन से छुटकारा पा सकते है। छुहारे में कैलरीज ज्यादा होती है।।अगर दूध के साथ लिया जाए तो हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से आपका वजन बढऩे लगेगा।

हड्डियों के लिए लाभदायक-

अगर आप दूध में भीगोकर छुहारा खाते है तो यह आपकी मांस पेशियों का निर्माण करेगा। जिससे हड्डियां भी मजबूत हो सकती हैं। इसके अलावा दूध और छुहारे का यह मिश्रण एंजाइम्स को बूस्ट करने में भी मदद कर सकता है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर हो सकती है।

Ad
Ad
Ad Ad Ad Ad
ashok kumar
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *