बनभूलपुरा बवालः मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक अभी भी फरार, 30 उपद्रवी सलाखों के पीछे…

खबर शेयर करें

Haldwani News: बनभूलपुरा बवाल का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के दिल्ली से गिरफ्तार होने की खबर थी, लेकिन एसएसपी प्रहलाद मीणा ने इससे साफ इनकार किया है। पुलिस अब्दुल मलिक को पकड़ने लगातार दबिश दे रही है। वह बनभुलपुरा का असली मास्टर माइंड है। अब्दुल मलिक पर आरोप हैं कि उसने ही बनभूलपुरा में बवाल कराया और उसके लोगों ने हल्द्वानी में पथराव और आगजनी की। उपद्रवियों को थाना जलाने के लिए उकसाया।

हल्द्वानी हिंसा पर पुलिस अब हर घर की तलाशी कर रही है। अभी तक 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके पास से 153 कारतूस बरामद हुए हैं, जिनमें से 99 कारतूस बनभूलपुरा थाने से लूटे गए थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि एक-एक उपद्रवी से हिसाब लिया जायेगा, ऐसे में पुलिस अब दंगे में शामिल हर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में है। किसी भी हाल में दंगें में शामिल उपद्रवियों को छोड़ा नहीं जायेगा। बनभूलपुरा बवाल में दंगाईयों ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस, मीडियाकर्मी और नगर निगम की टीम पर हमला बोला था। कई पत्रकारों के कैमरे तोड़ें गये, दंगाईयों को पहले ही बताया गया था कि मीडिया के पास वीडियो और फोटो होगीं, इसलिए मीडिया को भी निशाना बनाया गया। जो उत्तराखंड के इतिहास में शर्मसार करने वाला कृत्य है।वहीं जिस तरह महिलापुलिस कर्मियों से साथ बर्ताव किया गया। नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला हुआ। उससे साफ होता है कि इसकी प्लानिंग पहले से थी। फिलहला दंगे के 30 उपद्रवी सलाखों के पीछे पहुंच चुके है। अभी कई सलाखों के पीछे जाने बाकि है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।