अल्मोड़ा : जागेश्वर आयेंगे पीएम मोदी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा…

खबर शेयर करें

Jageshwar News: आज प्रदेश के कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी जागेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में जागेश्वर स्थित शौकियाथल हेलीपेड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को तय समय पर सुनियोजित ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है, चुनाव के बाद देश के प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ रहे है, और उसकी शुरुवात जागेश्वर धाम से कर रहे है। उन्होंने कहा उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदि कैलाश जाएंगे। मंत्री ने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, नियुक्त किये पर्यवेक्षक

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने से यहां के पर्यटन को अधिक बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा जहां जहां महापुरुषों को के चरण पड़ते है।वहां के क्षेत्र की कायाकल्प होती हैं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। वह जब भी उत्तराखंड आते है। राज्य वासियों को कुछ न कुछ सौगात देकर जाते है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार भी उत्तराखंड वासियों को बड़ी सौगात देंगे।
इस दौरान जागेश्वर के शौकियाथल पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री के जागेश्वर दौरे के लेकर तैयारियों तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री जोशी के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेट कर कृषि मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, एसएसपी रामचंद्र राजगुरु, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, सुभाष पांडेय सहित बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।