उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज तेज तूफान का अलर्ट, 27 मार्च तक बदला रहेगा मौसम

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार को मौसम के तेवर तीखे रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

विशेष रूप से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की आशंका है।

Ad Ad

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा, जहां मौसम बदला-बदला रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी अब धाकड़ से धुरंधर: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी जनसभा में की सराहना

आने वाले दिनों की बात करें तो 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।