हल्द्वानी: एलपीजी गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर जरूरी खबर

खबर शेयर करें

Haldwani News: घरेलू गैस (एलपीजी)गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की कतिपय स्थानों पर शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को तहसील परिसर एनआईसी कक्ष हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई

उन्होंने गैस की कालाबारी रोकने के सम्बन्ध में जनपद के सभी गैस वितरकों आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल एवं एरिया प्रबंधकों सहित नगर मजिस्ट्रेट ,उपजिलाधिकारी हल्द्वानी सहित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को अपने अपने क्षेत्र में लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर जिला अधिकारी ने कहा कि गैस का वितरण गैस बुकिंग के उपरांत डीएससी कोड नंबर के आधार पर ही ओटीपी के आधार पर ही गैस का वितरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि गैस 25 दिन के उपरांत ही आपूर्ति सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता गैस सिलेंडरों का स्टॉक नहीं करेगा यह भी सुनिश्चित कराया जाए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए। घट तोली और रिफलिंग पर विशेष ध्यान देते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी गोदाम में स्टॉक का निरीक्षण, मिलान कराया जाए। इस संबंध में उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी और पूर्ति विभाग के अधिकारी लगातार चेकिंग अभियान चलाऐं। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को निर्देश दिए कि वह भी नगर के अंतर्गत लगातार गौदामों का निरीक्षण कर स्टॉक का मिलान करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राजनीति में उतर सकते हैं दरम्वाल, पत्रकारिता का क्रांतिकारी चेहरा

अपर जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, पर्याप्त संख्या में गैस का भंडार है। उन्होंने कहा कि मांग के अनुरूप गैस कंपनियां पर्याप्त संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है वह किसी भी प्रकार के से परेशान ना हों। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेई, महाप्रबंधक केएमवीएन विजय नाथ शुक्ल,जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, सहित सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।