हल्द्वानी: कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और यूएई में फंसे लोगों की मदद को आगे आया प्रशासन, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी

खबर शेयर करें

Haldwani News: जनपद नैनीताल का कोई भी निवासी खाड़ी देश में फंसा हुआ है, तो उनके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल नंबर पर सूचित कर सकते हैं, ताकि समयबद्ध व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि खाडी देशों में चल रहे सैन्य संघर्ष को देखते हुए कुवैत, सऊदी अरब,बहरीन तथा यूएई देशों में फंसे जनपद के नागरिकों हेतु आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गये हैं, ताकि सुरक्षित भारत वापसी के संबंध में शासन-प्रशासन स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कुवैत हेतु मो-96565-501946, ईमेल [email protected], सऊदी अरब हेतु मो- 00-966-11-4884697 तथा ईमेल [email protected], बहरीन हेतु मो-97339-418071,97338-400433, यूट्यूब Embassy of india, Bahrain तथा यूएई हेतु मो- 971-2-4492700 तथा बैब साईट www.indembassyuae.gov.in पर सूचित कर सकते हैं ताकि समयबद्ध व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि केवल आधिकारिक व सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें और अफवाहों से बचें।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।