फाइनल में अभिषेक शर्मा का तूफान, 18 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

खबर शेयर करें

IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने हैं। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था, जबकि भारत ने इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री मारी। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा का तूफान आया है। अभिषेक टूर्नामेंट में लगातार संघर्ष कर रहे थे लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े हैं। पॉवरप्ले समाप्त होने तक टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बना लिए हैं। अभिषेक 51 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि संजू सैमसन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।