अल्मोड़ा: सोमेश्वर के पास कोसी में नदी में डूबने से युवक की मौत

खबर शेयर करें

Someshwar News: अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर क्षेत्र के निकटवर्ती मनान में रविवार को एक युवक की कोसी नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक नदी में नहाने के लिए उतरा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को डूबता देख तुरंत बचाव का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे तत्काल एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोकुल नेगी (20 वर्ष) पुत्र हेम सिंह, निवासी ग्राम उटिया, थाना धौलछीना के रूप में हुई है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।