हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट नगर में बेकाबू डम्पर ने मोमो खा रहे युवक को रौंदा, मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी – शहर के टीपी नगर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। खनन सामग्री से लदे बेकाबू डम्पर ने युवक को कुचल दिया, गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल रौतेला पुत्र हरीश रौतेला निवासी कैंची धाम तहसील हरतपा गांव के निवासी थे। के रूप में हुई है, जो वह हल्द्वानी में चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे।

मृतक युवक के भाई अर्जुन से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे उनका छोटा भाई अनिल घर से टीपी नगर चौकी के पास स्थित एक फास्ट फूड सेंटर पर मोमो खाने पंहुचा था। इसी दौरान टीपी नगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर (UA04 D 4346) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में अनिल को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया।

अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। अनिल के दोस्तों ने बताया वह बहुत ही होनहार युवक था, उनके माता-पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच की जा रही है। युवा बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राजस्व वसूली लक्ष्य से पीछे रहने पर तय होगी अधिकारियों की जिम्मेदारी: डीएम

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी ने बताया कि हादसे के बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। डम्पर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। साथ ही डम्पर को सीज कर दिया है, सीओ ने बताया परिजनों से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।