हल्द्वानी: 2027 का चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी आप: घनेंद्र

Haldwani News: हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज पार्टी कार्यालय पर पधारे यहां पर इन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और तन मन धन के साथ पार्टी में जुट जाने के लिए कहा।
घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पार्टी 2027 का चुनाव 70 की 70 सीटों पर लड़ेगी देश के उपचुनाव में पांच विधानसभा सीटों में दो सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के विजयी होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर गुजरात प्रदेश की एक सीट और पंजाब प्रदेश की एक सीट पर विजई प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी और सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रदेश संगठन मंत्री कुलवंत सिंह, हल्द्वानी जिला अध्यक्ष हर्ष सिरोही, उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह, प्रदेश महामंत्री डीएस कौटिल्य, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, बंगाली समाज मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी, पूर्व प्रदेश शह कोषाध्यक्ष खंडेलवाल प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बंटी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण पांडे विश्वास, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मंजू तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला प्रदेश प्रवक्ता डी के कॉलोनी, प्रदेश सचिव उदय प्रताप, जिला उपाध्यक्ष सिम्मी, अर्जुन सिंह, पूर्व निगम प्रत्याशी हल्द्वानी गोपाल बिष्ट एवं मोहिनी देवी, मोहम्मद जीशान, मनोज शाही, धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, देवेंद्र कुमार, केडी पांडे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
