Weather News: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छह जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च से देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

उत्तरकाशी जिले में एवलांच (हिमस्खलन) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा, हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के बाद अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।