उत्तराखंडः मौसम विभाग का येलो अलर्ट, 15 जून तक आया नया अपडेट…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है मौसम विज्ञान केंद्र ने भी पूर्व में 4 दिन के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को अब येलो अलर्ट में बदल दिया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 12 जून से 15 जून तक यलो अलर्ट रहेगा। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 12 जून से 15 जून तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि वहीं मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से 15 जून तक प्रदेश के कुछ स्थानों में वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: इंडेन गैस मैनेजर की संदिग्ध मौत, गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।